राजस्थान: 24 साल में बने IPS, 37 साल में दे दिया इस्तीफा, जानें IIT कानपुर से पढ़ाई कर सेवा में आने जगमोहन मीणा ने क्यों छोड़ी नौकरी?
ओडिशा कैडर के 2013 बैच के काबिल और गैलंट्री मेडल विजेता आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में आईआईटी कानपुर से पढ़े जगमोहन मीना ने इस कदम को उठाने के पीछे की वजह बताई.
ADVERTISEMENT

जगमौहन मीणा
ओडिशा कैडर के 2013 बैच के जांबाज IPS अधिकारी और भुवनेश्वर के मौजूदा डीसीपी (DCP) जगमोहन मीना ने अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है. लगभग 13 साल तक खाकी की लाज रखने और राज्य की सेवा करने के बाद महकमे के इस 37 साल के युवा अफसर के अचानक लिए फैसले से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
