18 घंटे में निर्दलीय पार्षद रईस खान ने 3 बार मारी पलटी! रात को बीजेपी में गए, फिर मुकरे, अब तीसरे फैसले ने मचा दी हलचल
जयपुर के वार्ड 109 से निर्दलीय जीते रईस खान को लेकर सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला. पहले BJP के साथ उनकी तस्वीर सामने आई. बाद में उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार किया. शुक्रवार को फिर BJP के दुपट्टे में नजर आए. धमकी मिलने का आरोप भी लगाया.
ADVERTISEMENT

raees khan
जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 109 में निकाय चुनाव के बाद एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया, जिसने स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतने वाले रईस खान ने 18 घंटों के भीतर अलग-अलग बात कही.
