दिल्ली का होटल, रशियन और बीजेपी कनेक्शन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आया रिएक्शन

मदन राठौड़ ने आगे कहा- मैंने भी अखबार में पढ़ा. किसके लिए लिखा, क्या लिखा...इधर लोगों ने इधर-उधर घुमाने की कोशिश की. किसी की छवि खराब करने की कोशिश की. जिसके पास काम नहीं होता है वो इस तरह का काम करते हैं. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: मदन राठौड़ के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दिल्ली के होटल कांड पर मदन राठौड़ ने कहा- मैंने भी अखबार में पढ़ा.

दिल्ली का एक होटल....बीजेपी...डिप्टी सीएम...रशियन वाले मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुप्पी तोड़ दी है. मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा के नेताओं का इस तरह की घटना से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस की ओर से केवल चरित्र हनन का काम किया जा रहा है. ये हल्की राजनीति है. इस स्तर तक किसी को उतरना नहीं चाहिए. इस प्रकार की चर्चा करना, भ्रम फैलाना, छवि खराब करना... इससे राजनेताओं को बचना चाहिए.