देश की अकेली ऐसी महिला सांसद जिनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं उनके पति, बोलीं- 'वो मेरी ताकत हैं'
संजना जाटव की सिफारिश पर पति कप्तान सिंह को संजना जाटव के पीएसओ के रूप में लगाया गया है.
ADVERTISEMENT

सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव (Sanjana Jatav) देश की अकेली ऐसी महिला सांसद हैं जिनकी सुरक्षा में खुद उनके पति तैनात रहते हैं. संजना जाटव के पति कप्तान सिंह पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. 20 दिन पहले भरतपुर सांसद संजना की सिफारिश पर उनके कॉन्स्टेबल पति को उनका पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) लगाया गया था.
