Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 64,665 पदों पर किया भर्ती का ऐलान
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. प्रदेश में विभिन्न विभागों में कुल 64,665 पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं. इनमें 11 अलग-अलग विभाग शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. प्रदेश में विभिन्न विभागों में कुल 64,665 पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं. इनमें 11 अलग-अलग विभाग शामिल हैं.
इन पदों पर होंगी भर्तियां:
1. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: 52,453 पद
2. ड्राइवर: 2,756 पद
3. पशुधन सहायक: 2,041 पद
4. जेल प्रहरी: 803 पद
5. लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड: 548 पद
6. कनिष्ठ तकनीकी सहायक और लेखा सहायक: 2,600 पद
7. कनिष्ठ अभियंता: 487 पद
8. सेकेंड ग्रेड शिक्षक: 2,129 पद
9. असिस्टेंट प्रोफेसर (ब्रॉड और सुपर स्पेशियलिटी): 329 पद
10. वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी: 14 पद
11.आरसीडीएफ (राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन): 505 पद
भर्ती प्रक्रिया और आवेदन तिथियां
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती
- आवेदन प्रारंभ: 21 मार्च
- अंतिम तिथि: 19 अप्रैल
- परीक्षा: सितंबर में
- चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें...
लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड भर्ती
- आवेदन प्रारंभ: 5 मार्च
- अंतिम तिथि: 3 अप्रैल
- पात्रता: लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक
- उम्र सीमा: 18-40 वर्ष
ड्राइवर भर्ती
- आवेदन प्रारंभ: 27 फरवरी
- अंतिम तिथि: 28 मार्च
- परीक्षा: नवंबर में
- चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं.
पशुधन सहायक भर्ती
- आवेदन प्रारंभ: 31 जनवरी
- अंतिम तिथि: 1 मार्च
- परीक्षा: जून में
- पात्रता: साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास
जेल प्रहरी भर्ती
- आवेदन प्रारंभ: 24 दिसंबर 2024
- अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
- परीक्षा: 9-10 अप्रैल
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
कनिष्ठ तकनीकी सहायक और लेखा सहायक भर्ती
- पदों की संख्या: 2,600 (कनिष्ठ तकनीकी सहायक-2200, लेखा सहायक-400)
- परीक्षा: कंप्यूटर या टैबलेट आधारित
- चयन प्रक्रिया: मेरिट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन।
विद्युत निगमों में भर्ती
- कुल पद: 487
- श्रेणियां:
- कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल): 228
- कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल): 25
- कनिष्ठ अभियंता (कम्युनिकेशन): 11
- कनिष्ठ अभियंता (सेफ्टी): 2
- कनिष्ठ रसायनज्ञ: 5
- तकनीशियन-III: 216
सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती - कुल पद: 2,129
- विषयवार पद:
- गणित: 694
- हिंदी: 288
- अंग्रेजी: 327
- विज्ञान: 350
- सामाजिक विज्ञान: 88
- संस्कृत: 309
- पंजाबी: 64
- उर्दू: 9
- आवेदन अवधि: 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक
आयु सीमा और आरक्षण
- सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा: 18 से 40 वर्ष
- आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी
चयन प्रक्रिया
हर भर्ती में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा. उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संबंधित पदों पर आवेदन कर सकते हैं.