जैसलमेर का 'पठान खान' PAK के लिए कर रहा था जासूसी..भारत से गद्दारी के लिए ISI से मिले थे इतने पैसे! धरा गया

राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के पठान खान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पठान खान सोशल मीडिया और मोबाइल से गोपनीय जानकारी भेज रहा था. जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे...

ADVERTISEMENT

Pathan Khan
Pathan Khan
Google CTA

राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने वाले जैसलमेर निवासी पठान खान को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गुरुवार को गिरफ्तार किया है. जासूस पठान पिछले काफी लंबे समय से देश की गोपनीय सूचनाएं पाक खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था. उससे गहन पूछताछ चल रही है. कुछ दिनों पहले भी पठान खान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में डिटेन करके ले जाया गया था, जहां उससे सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन सेंटर में पूछताछ की जा रही थी.