Rajasthan Election: भाजपा के घोषणा पत्र में महिला और युवाओं पर फोकस, कांग्रेस की सात गारंटी का निकाला तोड़!

Rajasthan Election: भाजपा का घोषणा पत्र (BJP Manifesto Rajasthan) किसान, महिला और युवाओं पर आधारित रह सकता है. हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election: भाजपा के घोषणा पत्र में महिला और युवाओं पर फोकस, कांग्रेस की सात गारंटी का निकाला तोड़!
Rajasthan Election: भाजपा के घोषणा पत्र में महिला और युवाओं पर फोकस, कांग्रेस की सात गारंटी का निकाला तोड़!
Google CTA

Rajasthan Election: राजस्थान में चल रहे चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्टियों अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है. कांग्रेस ने सात गारंटी देने का वादा किया है. तो भाजपा ने भी इसका तोड़ निकाल लिया है. भाजपा का घोषणा पत्र (BJP Manifesto Rajasthan) किसान, महिला और युवाओं पर आधारित रह सकता है. हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से घोषणा पत्र जारी नहीं किया गया है. 16 नंवबर को भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी. भाजपा ने कांग्रेस के साथ गारंटी का तोड़ निकाल लिया है. इस दौरान सरकार बनने के बाद 5 साल का लेखा-जोखा पार्टी रख सकती है.

भाजपा अपने संकल्प पत्र में महिला युवा और किसानों पर फोकस कर सकती है. सबसे बड़ी बात इस बार पार्टी संकल्प पत्र में वित्तीय प्रबंधन को भी शामिल करेगी. जिसमें योजना के लिए पैसा कहां से आएगा और किस तरह खर्च किया जाएगा. इसका भी पूरा विवरण दिया जाएगा. संकल्प पत्र के लिए अलग से भाजपा ने एक समिति बनाई है. उस समिति द्वारा पूरा काम किया गया है. कांग्रेस की सात गारंटीयों का भी भाजपा की तरफ से जवाब दिया जाएगा. भाजपा की समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सहसंयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभु लाल सैनी और राखी राठौर शामिल किए गए हैं.

महिला सुरक्षा पर हो विशेष फोकस

महिला सुरक्षा के लिए भाजपा बड़ा ऐलान कर सकती है. क्योंकि गहलोत सरकार में 5 साल महिलाओं से जुड़े हुए अपराधों में बढ़ोतरी हुई. ऐसे में सरकार कटघरे में खड़ी रही. महिलाओं के साथ बलात्कार मारपीट सहित कई तरह के हजारों केस सामने आए. ऐसे में भाजपा महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही अपराध मुक्त राजस्थान का विजन जनता को दिखा सकती है.

पेपरलीक पर भी भाजपा का रहेगा फोकस

गहलोत सरकार में पेपर लीक की घटनाएं सबसे ज्यादा हुई. उसे देखते हुए संकल्प पत्र में इसे रोकने के लिए खास योजना भाजपा द्वारा लाई जा सकती है. साथ ही सामाजिक सुरक्षा व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बीजेपी संकल्प ले सकती है. 5 साल में निकाले जाने वाली भर्तियों का भी संकल्प में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है. गहलोत सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की थी. लेकिन सरकार अपने वादे पर पूरी तरह से खरी नहीं उतर पाई. किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है. ऐसे में पार्टी किसान कर्ज माफी को लेकर संकल्प पत्र में विशेष घोषणा कर सकती है. साथ ही उपज की खरीद और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी को लेकर भी बड़ी घोषणा पार्टी द्वारा की जा सकती है.

Rajasthan Election: चर्चाओं में फिर छाया फलौदी का सट्टा बाजार, देखिए किस पार्टी के भाव कम-ज्यादा