राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले समझिए OBC आरक्षण का पूरा गणित, किस जिले में कितनी सीट?
Rajasthan Local Body Election: राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पहली बार ताजा सामाजिक सर्वे के आधार पर सीटों का आरक्षण तय किया जाएगा. 76 लाख परिवारों के आंकड़ों से तैयार हो रही रिपोर्ट कई जिलों के राजनीतिक समीकरण बदल सकती है और चुनावी रणनीतियों पर भी असर डालने वाली है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव
Rajasthan Nikay and Panchayat Elections: राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. इस बार का चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों की साख का नहीं, बल्कि आरक्षण के एक बिल्कुल नए फॉर्मूले का गवाह बनने जा रहा है. प्रदेश में पहली बार ओबीसी आरक्षण का फैसला पुराने डाटा के बजाय 76 लाख परिवारों के बिल्कुल ताजा सर्वे के आधार पर किया जाएगा. इस नए सामाजिक गणित से कई जिलों के समीकरण बदलने तय माने जा रहे हैं.
