कौन हैं संजना जाटव, जो संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे दिखीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी करते हैं सपोर्ट
Sanjana Jatav MP: संसद परिसर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सबसे आगे खड़ी 28 वर्षीय सांसद संजना जाटव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर कौन हैं राजस्थान की यह युवा सांसद, कैसे पहुंचीं लोकसभा तक और क्यों अचानक देशभर में चर्चा का केंद्र बन गईं, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर.
ADVERTISEMENT

कौन हैं संजना जाटव?
Sanjana Jatav Biography: सोशल मीडिया पर इन दिनों संसद परिसर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 28 साल की एक युवा महिला सांसद विपक्ष के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करती नजर आ रही हैं. जब यह युवा सांसद बुलंद आवाज में नारे लगाती हैं, तो उनके ठीक पीछे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के तमाम दिग्गज सांसद खड़े होकर उनके नारों को दोहराते हैं. सरकार के खिलाफ बेबाक अंदाज में मोर्चा खोलने वाली यह युवा सांसद कोई और नहीं, बल्कि राजस्थान से आने वाली कांग्रेस की सांसद सजना जाटव हैं.
