राजस्थान में बारिश का 69 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, मॉनसून का कहर जारी, IMD ने किया येलो अलर्ट
Rajasthan Monsoon Update: जुलाई का महीना मॉनसून के लिहाज से राजस्थान के लिए ऐतिहासिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, इस साल जुलाई में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Monsoon Update: जुलाई का महीना मॉनसून के लिहाज से राजस्थान के लिए ऐतिहासिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, इस साल जुलाई में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण 69 साल का रिकॉर्ड टूट गया. इससे पहले 1956 में जुलाई के महीने में 308 मिमी बारिश हुई थी. पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक वर्षा तारानगर (चूरू) में 185.0 मिलीमीटर दर्ज की गई.