राजस्थान में भारी बारिश का कहर, सवाई माधोपुर का मध्यप्रदेश से संपर्क टूटा, कई जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सवाई माधोपुर और खंडार (मध्यप्रदेश) के बीच हाइवे पूरी तरह से पानी की वजह से टूट गया है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सवाई माधोपुर और खंडार (मध्यप्रदेश) के बीच हाइवे पूरी तरह से पानी की वजह से टूट गया है, जिसके कारण मध्यप्रदेश से सवाई माधोपुर का संपर्क टूट गया. मौसम विभाग ने गुरुवार (31 जुलाई 2025) को भी कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके चलते 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है.