राजस्थान पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी, जानिए वोटिंग और नतीजों की तारीख

Rajasthan Panchayat Chunav Dates: राजस्थान में पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है. चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे और करोड़ों ग्रामीण मतदाता नई पंचायत सरकार चुनेंगे. नामांकन से लेकर मतदान और पूरी चुनाव प्रक्रिया की अहम तारीखें तय हो चुकी हैं. यहां जानिए पूरा शेड्यूल, वोटिंग डेट और चुनाव से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

राजस्थान पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी
राजस्थान पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी
Google CTA

Rajasthan Panchayat Election 2026 Schedule: राजस्थान के ग्रामीण अंचल में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व दस्तक देने जा रहा है. पंचायती राज व्यवस्था के तहत गांवों में नई सरकार चुनने का पूरा खाका सामने आ चुका है. राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में दिए गए अपने समयसारणी के अनुसार पंचायत चुनावों का पूरा कार्यक्रम तय कर दिया है. इस प्रक्रिया के जरिए लाखों ग्रामीण वोटर अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे.