Rajasthan Panchayat Election: शिव में बनाया रविंद्र भाटी ने अपना प्रधान, कांग्रेस का मिला पूरा साथ?
Rajasthan Panchayat Election: बाड़मेर की शिव पंचायत समिति प्रधान चुनाव में निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी के खेमे ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी को निर्विरोध प्रधान चुनवा लिया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति में हुए चुनावों में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खेमे ने बड़ी सफलता हासिल की है. शिव पंचायत समिति से निर्दलीय प्रत्याशी दीनदयाल कुमावत को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है. इस जीत के साथ ही रविंद्र भाटी के राजनीतिक विरोधियों को करारा जवाब मिला है, जो यह दावा कर रहे थे कि क्षेत्र में उनकी पकड़ कमजोर हो रही है.
छह सीटों पर निर्दलीयों की शानदार जीत
शिव पंचायत समिति चुनाव में रविंद्र भाटी की रणनीति पूरी तरह सफल साबित हुई. उनके समर्थन से मैदान में उतरे सभी 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की. पंचायत समिति के कुल समीकरण की बात करें तो:
- निर्दलीय (रविंद्र भाटी समर्थित): 6 सीटें
- कांग्रेस: 5 सीटें
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 3 सीटें
- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): 1 सीट
शिक्षक से राजनीति में आए दीनदयाल कुमावत
प्रधान चुने गए दीनदयाल कुमावत पेशे से एक अध्यापक थे. वह वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेकर जनसेवा के भाव के साथ राजनीति में उतरे थे. रविंद्र भाटी और क्षेत्र की जनता के सहयोग से उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
'शिव मेरा परिवार है' - रविंद्र भाटी
जीत के बाद रविंद्र भाटी ने फोन लाइन के जरिए बातचीत में कहा कि शिव उनके लिए सिर्फ एक चुनावी मैदान नहीं बल्कि उनका परिवार है. उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भाटी ने कहा कि यह उनका अपना परिवार है और वे जीवनभर इन लोगों के साथ जुड़े रहेंगे.
ये भी पढ़ें: डीग में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी एक ही निकली, एक बार साड़ी तो एक बार सूट सलवार में गई और भरा 3 नामांकन
