live blog active
लाइव

Rajasthan Zila Parishad Chunav Result 2026 Live: राजस्थान के 37 जिलों में पंचायत चुनाव की काउंटिंग जारी, पोस्टल बैलेट के बाद होगी EVM की गिनती

Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live Updates: राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. शुक्रवार सुबह 8 बजे से 37 जिला परिषदों और 419 पंचायत समितियों के 8,818 वार्डों में वोटों की गिनती शुरू होगी. बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबले में किसे बढ़त मिलेगी और कहां निर्दलीय उम्मीदवार खेल बिगाड़ेंगे, जानिए हर अपडेट.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Zila Parishad Chunav Result 2026 Live
Rajasthan Zila Parishad Chunav Result 2026 Live
Google CTA

Rajasthan Panchayat Chunav Result 2026 Live Updates: राजस्थान के गांवों में किस पार्टी का दबदबा रहेगा और किसके हाथ सत्ता की चाबी लगेगी, इसका फैसला आज यानी शुक्रवार को होगा. चार चरणों में मतदान पूरा होने के बाद सुबह 8 बजे से प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे.

कहां-कहां के नतीजे आएंगे?

राजस्थान की 41 जिला परिषदों और 457 पंचायत समितियों के लिए चुनाव हुए थे. इनमें बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा को छोड़कर बाकी 37 जिला परिषदों और 419 पंचायत समितियों के 8,818 वार्डों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे.

राजस्थान पंचायत चुनाव के हर ताजा रुझान, सीटों के नतीजे और सियासी हलचल से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें. पल-पल की जानकारी के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें.

  • 08:59 AM • 20 Nov 2026

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live: श्रीगंगानगर में आज नहीं होगी पंचायत चुनाव की मतगणना

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live Updates: श्रीगंगानगर में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आज मतगणना नहीं होगी. यहां चुनाव की मतगणना 20 दिसंबर के बाद कराई जाएगी. ऐसे में जिले में आज पंचायती राज चुनाव के नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे.
     

  • 08:48 AM • 20 Nov 2026

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live: उदयपुर में शुरुआती रुझानों में BJP 7 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live Updates: उदयपुर जिला परिषद चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं. अब तक के रुझानों में बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 5 सीटों पर बढ़त बना रखी है. मतगणना जारी है और आगे के रुझानों के साथ तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.
     

  • 08:47 AM • 20 Nov 2026

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live: राजसमंद में जिला परिषद के 29 और पंचायत समितियों के 160 वार्डों की मतगणना जारी

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live Updates: राजस्थान के राजसमंद जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 29 वार्ड और जिले की 9 पंचायत समितियों के 160 वार्ड सदस्यों के लिए आज मतगणना हो रही है. जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती जारी है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. पहले दौर में जिला परिषद सदस्यों के रुझान और परिणाम कुछ ही देर में आने की उम्मीद है.
     

  • 08:33 AM • 20 Nov 2026

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live : उदयपुर जिला परिषद की 47 सीटों पर आज आएगा फैसला,126 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

    Rajasthan Zila Parishad Chunav Result Live Updates: उदयपुर जिला परिषद की 47 सीटों पर126 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 47-47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं बीएपी के 20, निर्दलीय 4, आरएलपी और माकपा के 3-3 और आम आदमी पार्टी के 2 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. 21 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 26 वार्डों में त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले ने चुनावी जंग को रोचक बना दिया है.