Rajasthan Politics: क्या 2028 से पहले राजस्थान में उभरेगी तीसरी ताकत? बेनीवाल की आरएलपी ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कन

Rajasthan Politics News: राजस्थान की राजनीति में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले तीसरी ताकत उभरने के संकेत मिलने लगे हैं. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में हनुमान बेनीवाल की RLP ने नागौर, बाड़मेर और जयपुर के ग्रामीण इलाकों में असर दिखाया है, जबकि दक्षिण राजस्थान में BAP का जनाधार भी बढ़ रहा है। क्या बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब तीसरा मोर्चा चुनौती बनेगा?

ADVERTISEMENT

Rajasthan Politics News
Rajasthan Politics News
Google CTA

राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के परिणामों ने राज्य के पारंपरिक राजनीतिक ढर्रे को चुनौती दी है. लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के इर्द-गिर्द सिमटी राजस्थान की राजनीति में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) जैसी क्षेत्रीय शक्तियां अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज करा रही हैं. स्थानीय निकाय के इन आंकड़ों ने 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं. विस्तार से समझिए पूरी बात.

नागौर और बाड़मेर के बाद जयपुर तक दिखा RLP का असर

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने नागौर, बाड़मेर और जयपुर के ग्रामीण इलाकों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए खुद को 'किंग मेकर' की स्थिति में ला खड़ा किया है. कई सीटों पर जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी, वहां आरएलपी प्रत्याशियों के प्रदर्शन ने सीधे तौर पर जय-पराजय का गणित तय कर दिया. नागौर जिला परिषद और कई पंचायत समितियों में पार्टी की निर्णायक भूमिका ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर मतदाता अब पारंपरिक विकल्पों से इतर भी रुख कर रहे हैं.

बेनीवाल का अगला लक्ष्य: सीकर, बीकानेर और हनुमानगढ़

मारवाड़ और जयपुर बेल्ट में मिली बढ़त के बाद आरएलपी ने अब शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के इलाकों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. चर्चाएं तेज है कि पार्टी की भावी रणनीति के तहत सीकर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले नागौर जैसा प्रभाव कायम करने का खाका तैयार किया जा रहा है. यदि यह क्षेत्रीय विस्तार सफल रहता है, तो आगामी राज्य चुनावों में सत्ता की चाबी क्षेत्रीय दलों के हाथ में जाने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता.

जाट और युवा वोट बैंक में सेंधमारी

राजस्थान के चुनावी नतीजों से यह साफ जाहिर होता है कि जाट बहुल इलाकों और युवा मतदाताओं के बीच आरएलपी का जनाधार मजबूत हुआ है. जहां एक ओर सीकर और झुंझुनू में कांग्रेस ने वापसी की है, वहीं नागौर और आसपास के इलाकों में बेनीवाल की पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के वोट बैंक में सीधी सेंध लगाई है. वहीं, दक्षिण राजस्थान के आदिवासी अंचल में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के लगातार बढ़ते प्रभाव ने भी दोनों बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए नई चुनौती पेश की है.

2028 से पहले बदलेगा राजस्थान का सियासी समीकरण?

राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है, लेकिन कभी भी किसी तीसरी ताकत को पूरे राज्य के स्तर पर निर्णायक बढ़त नहीं मिल सकी थी. हालांकि, मौजूदा परिदृश्य, निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रति जनता का बढ़ता रुझान और आरएलपी जैसी पार्टियों का लगातार मजबूत होना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि 2028 का मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो सकता है.

CM भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल भी नहीं बचा पाई BJP की साख! 10 में से 9 पंचायत समितियों में झटका, कांग्रेस ने 6 पर जमाया कब्जा