Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फूट! पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित 100 कार्यकर्ता देंगे इस्तीफा
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) के ठीक पहले भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस (Congress in Bhilwara) की अंतरकलह खुलकर सामने आ गई है. अपनी ही पार्टी के खिलाफ पूर्व विधायक और पंचायत समिति के प्रधान सहित 100 से अधिक प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. कांग्रेस के पूर्व जिला […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) के ठीक पहले भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस (Congress in Bhilwara) की अंतरकलह खुलकर सामने आ गई है. अपनी ही पार्टी के खिलाफ पूर्व विधायक और पंचायत समिति के प्रधान सहित 100 से अधिक प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा तो यहां तक बोले कि हमें अपना मुंह काला करवाने का शौक नहीं है.
कभी सूबे के दो बार मुख्यमंत्री रहे शिवचरण माथुर की कर्मस्थली मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हुई अब 16 ग्राम पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ता जिला सीमांकन को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल बैठे हैं.
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर नाराजगी
गुरुवार की शाम भीलवाड़ा के सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, मांडलगढ़ के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, मांडलगढ़ पंचायत समिति के प्रधान जितेंद्र कुमार मूंदड़ा सहित सभी 16 ग्राम पंचायत के सरपंच कांग्रेस के प्रमुख 100 कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी से सशर्त इस्तीफा देने की पेशकश की. इस विरोध का मुख्य कारण भीलवाड़ा जिले से अलग कर नए बनाए गए शाहपुर जिले में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायत को शामिल करना है. यह ग्राम पंचायतें शाहपुरा जिले में शामिल नहीं होना चाहती है.
आश्वासन देकर धरने से उठाया
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नए जिलों की घोषणा के बाद से ही मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायत नवगठित शाहपुर जिले में शामिल नहीं होना चाहती है. इसके लिए लोगों ने धरना भी दिया. हम सब पदाधिकारी ने उन्हें आश्वासन देकर धरने से तो उठा दिया मगर उनकी मांग अभी तक पूरी नहीं हुई.
नेता बोले- लोग हमारा मुंह काला कर देंगे
यहां तक की 27 सितंबर को पंचायत राज विभाग के आदेश में साफ हो गया है कि यह सभी ग्राम पंचायत शाहपुर जिले में ही रहेगी. अब ऐसी स्थिति में इन ग्राम पंचायत में कांग्रेस के नेताओं का जाना नामुमकिन है. क्योंकि हम गांव में जाएंगे तो लोग हमारा मुंह काला कर देंगे. जिसका हमें शौक नहीं है. इसलिए हम कांग्रेस पार्टी से इस शर्त पर इस्तीफा दे रहे हैं या तो आचार संहिता लगने तक हमारी मांग पूरी कर ले. नहीं तो हम सभी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. शर्मा ने आगे कहा की हमारी शालीनता को हमारी कमजोरी न समझे हम उग्र आंदोलन करेंगे .
पार्टी को देखना पड़ सकता है हार का सामना
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व पंचायत समिति प्रधान प्रदीप कुमार सिंह ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ होने के बावजूद आगामी चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेगा.कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने मीडिया से साफ कहा कि इन सारी घटनाओं से अकेले मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि संपूर्ण जिले की सातों सीटों पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा.
इस्तीफा देने में आगे रहे ये नेता
कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक और पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सिंह पंचायत समिति के वर्तमान प्रधान जितेंद्र मुंद्डा, पूर्व प्रधान सतीश जोशी, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल जाट, पूर्व उप प्रधान भैरूलाल जाट, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी सहित सभी 16 ग्राम पंचायत के सरपंच और कांग्रेस पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल है.
भीलवाड़ाः मालासेरी डूंगरी में पीएम मोदी ने दान किए थे 21 रुपए! 9 महीने बाद खुला लिफाफा
