Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले 3 दिन भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 13 मई से बदलेगा मौसम
राजस्थान मौसम अपडेट: पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों तक आंधी और बारिश जारी रहेगी. 13 मई के बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पूरा पूर्वानुमान और वर्षा के आंकड़े देखें.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. राजस्थान के ऊपर एक सर्कुलेटरी सिस्टम बना हुआ है. इस सिस्टम के प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में 60 किमी प्रति घंटे तक तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है.