राजस्थान के इन जिलों में तूफानी आंधी और भारी बारिश मचाएगी तबाही ! IMD अलर्ट

Rajasthan weather update : राजस्थान में आगामी दिनों में बाड़मेर और जालौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कई इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आज नागौर, टोंक, बारां, जयपुर दक्षिण जिलों के आसपास का बदलेगा मौसम.

point

इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश होगी.

राजस्थान (Rajasthan weather) में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले 24 घंटो में बारिश (Rain in rajasthan) के कारण तापमान में 2 से 10 डिग्री सेंटीग्रेट तक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अलवर (Rain in alwar) और जोधपुर (rain in jodhpur) जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है. राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जोधपुर में 10 मिमी दर्ज की गई है.