Rajasthan: राजस्थान में बारिश के बाद बदलेगा मौसम, IMD ने तापमान को लेकर दिया बड़ा अपडेट
राजस्थान में 16 नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 21 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं. इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी के बाद अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं.
मौसम केंद्र जयपुर ने 15 नवंबर को जारी बुलेटिन में बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिला. 15 नवंबर को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान था.
हालांकि, 16 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है.
16 नवंबर को सभी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के दैनिक पूर्वानुमान के अनुसार, 16 नवंबर को राजस्थान के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर को भी बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. यानी प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी. विभाग की जिलेवार चेतावनी सूची में भी 16 नवंबर के लिए किसी जिले को चेतावनी नहीं दी गई है.
मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी अहम अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 16 नवंबर से अगले 4-5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इस बदलाव का असर दिन और रात दोनों के तापमान पर पड़ेगा. फिलहाल कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. आने वाले दिनों में पारा नीचे जाने से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है.
डेटिंग ऐप पर मिले, शादी का वादा हुआ, महिला कनाडा से नीमराना आई... फिर कहानी में आया ट्विस्ट
