Rajasthan Weather Update: भरतपुर-धौलपुर में छटे काले बादल, 1 अक्टूबर से पूरे पूर्वी राजस्थान में रहेगा सूखा और साफ मौसम!
Rajasthan Weather Update:1 अक्टूबर 2026 को राजस्थान में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे बारिश और उमस से मुक्ति मिलेगी. दिन में तीखी धूप के बीच अधिकतम तापमान 35°C से 37°C रहेगा, वहीं रात का पारा गिरकर 21°C से 24°C तक आने से गुलाबी ठंड की शुरुआत होगी.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather: राजस्थान से मानसून की विदाई पूरी होने के साथ ही मरुधरा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताजा आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026*को प्रदेश भर में बारिश का दौर पूरी तरह थम जाएगा. मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क (Dry Weather) रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.
