राम मंदिर चंदा चोरी पर अशोक गहलोत का सनसनीखेज आरोप- 'अवैध खनन के पत्थरों से हुआ निर्माण', ट्रस्ट भंग करने की मांग
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भरतपुर के बंशी पहाड़पुर से अवैध खनन के पत्थरों का इस्तेमाल मंदिर निर्माण में हुआ है, साथ ही ट्रस्ट को भंग कर सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत ने चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप.
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी का मामला अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने चौतरफा मोर्चा खोल दिया है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर निर्माण और ट्रस्ट को लेकर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. अशोक गहलोत का दावा है कि यह सिर्फ चंदा चोरी का नहीं, बल्कि पत्थरों की चोरी का भी एक बड़ा घोटाला है.
