Rajasthan Board 10th Results 2026: घोषित हो गए 10वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. अब छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Board 10th Results 2026
Rajasthan Board 10th Results 2026
google news

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड (RBSE ) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर से आज यानी 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी किए. इस बार राजस्थान में दसवीं में 94.23 % से अधिक बच्चों को एग्जाम में सफलता मिली है. इस बार फिर दसवीं के नतीजों में छात्राओं ने मारी बाजी है. बोर्ड के अनुसार इस बार छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.20 और छात्रो का सफलता प्रतिशत 93.63 रहा.आपको बता दें 2025-26 में राजस्थान में 1066561 स्टूडेट्स ने 10वीं का एग्जाम दिया था.