RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, फटाफट यहां देखें नतीजे और डाउनलोड करें मार्कशीट

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर इतिहास रचने वाला है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर से नतीजे घोषित करेंगे. ऐसे में जानिए कैसे आप सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

RBSE 10th Class Result 2026
RBSE 10th Class Result 2026
google news

RBSE 10th Class Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बोर्ड आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे राजस्थान की दसवीं कक्षा के नतीजे जारी होंगे. इसके लिए सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जानकारी के अनुसार आज दोपहर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर में बोर्ड के ऑफिस से रिजल्ट को जारी करेंगे. इस दौरान मौके पर कई बोर्ड के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में इस खबर में हम आपको वो आसान तरीके और वेबसाइट बताएंगे जहां से आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे और उसे डाउनलोड कर मार्कशीट (Rajasthan Board 10th Marksheet Download) प्रिंट कर सकेंगे. ्र