RBSE 12th result check online: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

RBSE 12th result check online
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. आज 31 मार्च को बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. इस दरौन आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर रिजल्ट का लिंक लाइव किया. अब छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.