पिता वीरमनाथ से तीसरी बार पूछताछ, 40 सैंपल की DNA जांच... अभी तक क्यों नहीं सुलझी साध्वी प्रेम बाईसा के मौत की गुत्थी

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत की जांच SIT ने तेज कर दी है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है, जबकि डीएनए और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है. इंजेक्शन लगने के आधे घंटे बाद हुई मौत और अंतिम संस्कार को लेकर हुए विवाद ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है.

उलझता जा रहा है साध्वा प्रेम बाईसा का मामला
उलझता जा रहा है साध्वा प्रेम बाईसा का मामला
social share
google news

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को 8 दिन बीत गए हैं लेकिन मामला अब भी रहस्य बना हुआ है. जांच एजेंसियां हर पहलू को गंभीरता से खंगाल रही हैं. इस केस में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जांच तेज कर दी है और घटना से जुड़ी सभी सामानों को वैज्ञानिक परीक्षण के दायरे में लिया गया है. फिलहाल डीएनए और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिन्हें इस मामले में अहम माना जा रहा है.

जांच के सिलसिले में गुरुवार को साध्वी के पिता वीरमनाथ को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इस बार उनके बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि आगे किसी तरह का विवाद न हो. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है. 

क्या है पूरा मामला

घटना 28 जनवरी की शाम की बताई जा रही है. लगभग 5 बजे एक कंपाउंडर को आश्रम बुलाया गया था जिसने साध्वी को इंजेक्शन दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि इंजेक्शन लगने के लगभग आधे घंटे बाद यानी करीब 5:30 बजे उनकी मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें...

रात करीब 9:30 बजे उनकी मौत से जुड़ा एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर सामने आया, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस आश्रम पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव को अस्पताल भिजवाया गया. 

धीरे धीरे उठने लगें सवाल 

अगले दिन अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया. दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसी बीच पोस्टमार्टम कराया गया और दोपहर करीब 3:30 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया. बाद में पार्थिव शरीर को बालोतरा के परेऊ गांव ले जाया गया.

30 जनवरी की सुबह से श्रद्धालुओं के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. दोपहर करीब 12:30 बजे परेऊ गांव में उनके आश्रम के पास ही साध्वी प्रेम बाईसा को समाधि दे दी गई.

इस पूरे मामले के बीच एक पुराना वीडियो भी फिर से चर्चा में आ गया. यह वीडियो जुलाई 2025 में वायरल हुआ था जिसे देखकर लोगों ने कई तरह की अटकलें लगाई थीं. वीडियो में भगवा वस्त्र पहने एक दाढ़ी वाले बाबा के कमरे में आते ही साध्वी उन्हें गले लगाती नजर आती हैं.

हालांकि बाद में जांच में साफ हुआ कि वीडियो में दिख रहे बाबा कोई और नहीं बल्कि साध्वी के पिता वीरमनाथ थे. फिलहाल यह मामला कई सवाल छोड़ रहा है और सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी है जिससे साध्वी की मौत की असली वजह सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: 'इंजेक्शन के बाद नाखून पड़ गए थे हरे...', मौत से पहले कमरे से क्यों बदहवास होकर भागी थीं साध्वी? करीबी का बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: Prem Baisa Death Case: साध्वी को इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर का बड़ा खुलासा, बताया उस रात कौन सी दवा दी

    follow on google news