चित्तौड़गढ़: सपना चौधरी का डांस देखने के लिए उतावले हुए दर्शक, अचानक स्टेज पर गिरा डोम, Video आया सामने

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा दशहरा मेले में सपना चौधरी के डांस शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया. भीड़ बेकाबू हो गई और डोम टूटकर स्टेज पर गिर पड़ा. सपना बाल-बाल बचीं और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा.

ADVERTISEMENT

 Sapna Choudhary dance show, Sapna Choudhary accident, Nimbahera Dussehra Mela, Sapna Choudhary stage program, Sapna Choudhary latest news
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

चित्तौड़गढ़ का निम्बाहेड़ा, जहां पहुंचीं थी मशहूर डांसर सपना चौधरी. सपना का डांस देखने के लिए उनके फैन्स हजारों की तादात में आए थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही एक बड़ा हादसा हो गया. इसकी वजह से इस कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ गया. जिस वक्त सपना स्टेज पर फरफॉर्मेंस दे रही थीं, उसी वक्त उन्हें देखने के लिए उनके फैन्स की इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई कि कंट्रोल करना पुलिस के बस के बाहर हो गया.