अग्निवीर सैनिक पर गंभीर आरोप, छात्रा के गैंगरेप में शामिल होकर ड्यूटी पर पहुंचा, सेना की मदद से पकड़ा गया
मामला अलवर के कठूमर थाना इलाके का है. यहां 22 जुलाई को 12वीं की छात्रा ने मामला दर्ज कराया. पीड़िता का आरोप है कि उसकी दोस्त के रिश्तेदार ने फोन कर उसे घर बुलाया. वहां जाने के बाद वो बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया. वहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
अलवर (Alwar crime news) जिले के कठूमर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप (gang rape) का मामला सामने आया है. गैंगरेप का मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि अग्निवीर सैनिक है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ड्यूटी पर पहुंचा. जब पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया तब पुलिस ने सेना से संपर्क किया. सेना की मदद से आरोपी भावेश को उत्तराखंड से पकड़ा गया. आरोपी भावेश को पकड़ने के लिए एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है.
