टोंक: दुकान का शटर खुलते ही सामने था खूंखार तेंदुआ फिर अगले 60 सेकेंड में सब कुछ बदल, देखें वायरल VIDEO
Leopard Trapped in Liquor Shop: राजस्थान के टोंक जिले के टोडा रायसिंह कस्बे में आज सुबह एक खूंखार तेंदुए के आबादी में घुसने से हड़कंप मच गया. रास्ते में आने वाले कई लोगों पर हमला कर घायल करने के बाद तेंदुआ बस स्टैंड के पास स्थित एक शराब की दुकान में जा घुसा, जहां उसे शटर गिराकर बंद कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

रिहायशी इलाके में घुसा खूंखार तेंदुआ
Rajasthan Leopard Attack viral video: राजस्थान के टोंक जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. आज सुबह टोडा रायसिंह कस्बे में उस वक्त भारी अफरातफरी मच गई, जब एक खूंखार तेंदुआ घने रिहायशी इलाके में दाखिल हो गया. सुबह का समय होने के कारण लोग अपने रोजाना के कामों के लिए घरों से निकल रहे थे, लेकिन अचानक वन्य जीव के आने से पूरा कस्बा दहशत के साए में आ गया. तेंदुए ने रास्ते में जो भी सामने आया, उस पर जानलेवा हमला कर दिया.
