देश का अनोखा घर: जिसका आंगन राजस्थान में तो कमरे हरियाणा में, दोनों राज्यों से आते हैं बिजली बिल

अलवर के भिवाड़ी में देश का एक अनोखा घर है जो राजस्थान और हरियाणा की सीमा पर बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

अभी तक आपने कई अनोखी चीजें देखी होंगी और कई खास गांवों के बारे में भी सुना होगा. लेकिन अलवर के भिवाड़ी (Unique Home In Bhiwadi) में देश का एक अनोखा घर है. यह घर राजस्थान और हरियाणा की सीमा (Rajasthan-haryana Border) पर बना हुआ है. खास बात ये है कि घर में आने-जाने के दो रास्ते हैं. एक रास्ता हरियाणा में खुलता है, तो दूसरा रास्ता राजस्थान में खुलता है. घर के कमरे हरियाणा में और घर का आंगन राजस्थान में है.