महिला व्हाट्सएप ग्रुप में आया शादी का कार्ड, क्लिक करते ही फोन हैक, भीलवाड़ा में एक मैसेज से हड़कंप !

भीलवाड़ा में साइबर ठग शादी के फर्जी निमंत्रण कार्ड भेजकर व्हाट्सएप हैक कर रहे हैं. एक महिला व्हाट्सएप ग्रुप की 150 से अधिक सदस्य प्रभावित हुईं. लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप हैक हो गया और ठगों ने फोनपे पिन बदलकर पैसे निकालने की कोशिश की गई.

ADVERTISEMENT

bhilwara
bhilwara
google news

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का एक नया तरीका अपनाया है. अब ठग लोगों को शादी का फर्जी निमंत्रण पत्र भेजकर अपना शिकार बना रहे हैं. यह निमंत्रण पत्र असल में एक मैलवेयर APK लिंक होता है, जिसे खोलते ही स्मार्टफोन हैक हो सकता है. भीलवाड़ा शहर में एक महिला मंडल व्हाट्सएप ग्रुप पर फर्जी शादी निमंत्रण कार्ड भेजे गए. ग्रुप की 150 से ज्यादा महिलाओं ने इसे असली समझकर लिंक डाउनलोड कर लिया. नतीजा? उनके फोन हैक हो गए.