Jeep कंपनी के शोरुम में पहली मुलाकात...फिर मानवेंद्र सिंह जसोल के साथ जुड़ने लगा नाम, कौन हैं नीरजा चारण जिन्हें लेकर मारवाड़ में मचा बवाल?
क्या नीरजा चारण और मानवेंद्र सिंह जसोल को लेकर लोगों के दावे में कितना है दम ? जानिए कौन हैं नीरजा चारण, जिनकी रामचरितमानस वाली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर 'स्वयंवर' की चर्चाएं तेज कर दी हैं और क्यों मचा है जसोल परिवार में बवाल.
ADVERTISEMENT

मानवेंद्र सिंह जसोल के साथ जिस महिला की हो रही चर्चा वो कौन हैं?
कभी मानवेंद्र सिंह जसोल अपनी पत्नी के साथ Jeep कंपनी के शोरुम में गए थे. बताया जाता है कि यहां नीरजा चारण इस शोरूम में सेल्स जीएम थीं. यहीं मनवेंद्र सिंह से पहली मुलाकात हुई. दरअसल कंपनी के दिल्ली स्थित शोरुम से इन्होंने Jeep कंपास एसयूवी खरीदी गई थी और उसकी सर्विसिंग के लिए जोधपुर के उस शोरुम में जाते थे जहां नीरजा थीं पोस्टेड थीं. दुर्भाग्यवश यही कार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास जनवरी 2024 में हादसे का शिकार हो गई. कार में मानवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी चित्रा सिंह और बेटे के अलावा ड्राइवर था. हादसे में चित्रा सिंह का निधन हो गया. मानवेंद्र सिंह की पसलियां टूटी थी और गहरे घाव हुए थे.