40 साल की राजनीति में पहली बार चुनाव...और अब सीधे जयपुर मेयर की रेस में, जानिए कौन हैं सुनील कोठारी?

बीजेपी ने जयपुर नगर निगम मेयर पद के लिए सुनील कोठारी को उम्मीदवार बनाया है. कोठारी पहले जयपुर शहर अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन कुछ महीनों में पद छोड़ना पड़ा था. करीब 40 साल की राजनीति में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और पार्षद बने. कांग्रेस ने सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाया है.

ADVERTISEMENT

Sunil Kothari
Sunil Kothari
Google CTA

जयपुर नगर निगम के नए महापौर के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. बीजेपी ने वार्ड नंबर 112 से नवनिर्वाचित पार्षद सुनील कोठारी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है. वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए भवानी सिंह राजावत के नाम पर भरोसा जताया गया है. सुनील कोठारी ने शनिवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है.