CM गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों को क्यों बुलाया? चंद्रयान-3 से जुड़ी है वजह
Live broadcast of Chandrayaan-3 landing: राजस्थान (rajasthan news) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने बुधवार शाम के लिए बच्चों को सीएम हाउस में बुलाया है. इसकी वजह चंद्रयान-3 (chandrayaan 3) से जुड़ी हुई है. दरअसल, सीएम अशोक गहलोत शाम 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों के साथ बैठकर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देखेंगे. मुख्यमंत्री […]
ADVERTISEMENT

Live broadcast of Chandrayaan-3 landing: राजस्थान (rajasthan news) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने बुधवार शाम के लिए बच्चों को सीएम हाउस में बुलाया है. इसकी वजह चंद्रयान-3 (chandrayaan 3) से जुड़ी हुई है. दरअसल, सीएम अशोक गहलोत शाम 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बच्चों के साथ बैठकर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देखेंगे.
मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है जहां हम चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे. सीएम गहलोत ने आगे कहा कि हमारे साइंटिस्टों और इस अभियान से जुड़े हुए सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं. ये एक बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक अभियान है. शाम को 6 बजे का सबको इंतजार रहेगा.
#WATCH हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है जहां हम इसे (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे। मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह एक ऐतिहासिक मिशन है…: चंद्रय़ान 3 मिशन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/kV732Tmvq3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
यह भी पढ़ें...
इसरो ने बताया कब होगी लैंडिंग
चंद्रयान-3 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा जिसे लेकर पूरा देश आशांवित है. इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरेगा. इस घटना का सीधा प्रसारण 23 अगस्त शाम 17:20 बजे शुरू किया जाएगा.
यहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो की वेबसाइट के अलावा इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर होगा. इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी और ‘राजस्थान तक’ के यूट्यूब चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के वैज्ञानिक ने चंद्रयान-3 को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- ऐसा करने वाला पहला देश बनेगा भारत