भजनलाल सरकार रविंद्र भाटी पर नकेल कसने की तैयारी में? FIR पर उठ रहे सवाल!
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर हरीश चौधरी का एक वीडियो शेयर कर लोग पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये राजकार्य में बाधा नहीं है?
राजस्थान (Rajasthan news) में 25 लोकसभा सीटों (lok sabha election 2024) पर मतदान (voting in lok sabha election 2024) खत्म होने के बाद भी बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर उबाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यहां रविंद्र भाटी ने पुलिस के रवैया पर सवाल खड़ा करते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा था. रविंद्र भाटी ने कहा कि हरीश चौधरी न तो उम्मीदवार हैं और न ही पोलिंग एजेंट थे फिर भी थुंबली गांव क्यों गए. उन्हें क्यों नहीं पुलिस ने रोका जबकि भाई को जैसलमेर से बाहर चले जाने और नहीं जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी गई.