राजस्थान की सियासत में चंद्रशेखर की एंट्री, किया ऐलान- डटे रहो, मैं भी आ रहा हूं

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

‘How long will you keep killing Dalits’? Chandrashekhar’s announcement, ‘Stay strong, I am also coming’!

social share
google news

राजस्थान के बाड़मेर में 40 वर्षीय दलित युवक की पीट – पीटकर हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां बाड़मेर में जिला अस्पताल की मोर्चरी के आगे हजारों लोग धरने पर बैठे हैं तो दूसरी तरफ भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए धरने को संबोधित करते हुए बाड़मेर आने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर रावण ने कहा कि राजस्थान में आखिर कब तक इस तरह से हमारे समुदाय के लोगों को मारा जाता रहेगा। उन्होंने धरनार्थियों से कहा कि समुदाय के लोग धरने पर डटे रहो, 24 घंटों में प्रशासन मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाता है तो ठीक है। मैं स्वयं भी आ रहा हूं, आपके साथ धरने पर बैठकर कोजाराम को न्याय दिलाएंगे, पुलिस में जितना जोर हो दिखा ले। इसके अलावा चंद्रशेखर रावण ने राज्य की गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाने साधे।

‘How long will you keep killing Dalits’? Chandrashekhar’s announcement, ‘Stay strong, I am also coming’!

यह भी देखे...

    follow on google news