26 साल के रविन्द्र सिंह भाटी से घबरा गई BJP? यूपी के CM योगी और बागेश्वर बाबा को बुलाया
ADVERTISEMENT
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर रविंद्र भाटी की सेना को रोकने के लिए बीजेपी का बड़ा लश्कर मोर्चा संभालने जा रहा है?
लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) में राजस्थान की बड़मेर-जैसलमेर (barmer jaisalmer lok sabha seat) लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है. यहां त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा और कांग्रेस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. वजह है एक निर्दलीय प्रत्याशी. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम मोदी और बीजेपी के विचारों से प्रभावित 26 साल का युवा चुनावी समर में उतरना चाह रहा था. उसने बीजेपी ज्वॉइन की इस उम्मीद में कि चुनावी टिकट मिलेगा. टिकट बंट गए पर रविंद्र भाटी (ravindra singh bhati) का नाम लिस्ट में नहीं आया. फिर इस युवक ने निर्दलीय लड़ने का फैसला किया.