Jaipur: ‘हमारे खून से तो पसीजेगा सीएम का कलेजा’- मंत्रालयिक कर्मचारी

ADVERTISEMENT
political ground Report jaipur
जयपुर में महंगाई राहत कैंप के जरिए आमजनता को राहत देने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राज में उन्हीं के कर्मचारी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछले कई दिनों से गहलोत सरकार के ही मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर में डेरा डाले हुए है लेकिन अभी तक महापड़ाव का पड़ाव नहीं टला है, ऐसे में सीएम गहलोत के जन्मदिवस के मौके पर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ही मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया और अनूठे तरीके से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के गांधी कह जाने वाले गहलोत का जन्मदिवस मनाते हुए सभी कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कर्मचारियों को उम्मीद है आज नहीं तो कल सीएम साहब उनकी बात जरूर सुनेंगे।
political ground Report jaipur










