Bharatpur में मूर्ति को लेकर बवाल, बाबा साहेब और महाराजा सूरजमल पर मचा ‘महासंग्राम’!

ADVERTISEMENT
Rajasthan: Clashes erupt in Bharatpur over installation of Ambedkar statue
राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर बवाल हो गया. लोगों ने चक्का जाम कर आगजनी की. इस दौरान जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तो पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया. इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. पहले आपको मामला बता देते हैं दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए भरतपुर में मूर्ति पॉलिटिक्स शुरू हुई है. यहां नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने अंबेडकर की मूर्ति लगाने का ऐलान किया था. वहीं, जाट समाज भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे. ऐसे में जाट समाज के लोग विधायक के खिलाफ बुधवार को धरने पर बैठ गए. इसके बाद जाट समाज के लोगों ने चक्का जाम कर दिया.
Bharatpur: बाबा साहेब और महाराजा सूरजमल पर मचा ‘महासंग्राम’!










