Rajasthan: सीएम भजनलाल के कथित डिलीट ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर लोकसभा पहुंचे हनुमान बेनीवाल

ADVERTISEMENT

हनुमान बेनीवाल ने बजट पर बोलते हुए कहा कि आपको 14 और 19 के अंदर 25 सीटें दी थी. बजट से बड़ी उम्मीदें थीं राजस्थान को. अब भी जो आपके साथ हैं उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए था.

Google CTA

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान आरएलपी सुप्रीमो और नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को नसीहत दे दी. हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कथित हटाए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट दिखाया और उसे पढ़ने लगे. उन्होंने राजस्थान में ईआरसीपी की तर्ज पर WRCP लाने की मांग भी की. हनुमान बेनीवाल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.