IPL मैच के दौरान इस पूर्व क्रिकेटर के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, शुरू हुई डेटिंग की रूमर्स, दोनों की फोटो खूब हो रही है वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच के दौरान मलाइका अरोड़ा, राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर टीम के डग आउट में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर रहे कुमार संगाकारा के साथ बैठी दिखीं. अब ऐसी अटकलें लगाई जा रहीे हैं कि मलायका अरोड़ा कुमार संगाकारा के साथ डेट कर रही हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

गुवाहाटी में हो रहा मैच आईपीएल की दो फिसड्डी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ था. कोई इस बात पर नजरें टिकाए था कि धोनी मैच फिनिशर बनकर फिर टीम को जिता लेंगे. कोई इस बात की दुआ कर रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की लगातार हार का सिलसिला तो टूटा. जिनको मैच के अलावा भी कुछ देखना था उनके लिए निकला चौदहवीं के चांद जैसा कुछ. मलायका अरोड़ा एक्ट्रेस हैं, मॉडल हैं, टीवी के म्यूजिकल रियलिटी शोज को जज करती हैं. न पहले कोई बड़ी फिल्म आई, न अब कोई आने वाली है लेकिन 24x7 सालों भर चर्चा में रहने वाली मलायका फिर चर्चा में हैं. पर्सनल लाइफ को लेकर खूब हेडलाइन में रहने वाली मलायका की लाइफ में फिर कुछ नई हलचल है. कहने-सुनने वालों के कान खड़े हैं.