अंकित खंडेलवाल (IAS Ankit Khandelwal) 2017 बैच के IAS अधिकारी हैं. वे मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म 1 फरवरी 1989 को हुआ था. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. 28 अगस्त 2017 को उन्हें IAS के रूप में नियुक्ति मिली थी. मौजूदा समय में वह संभल के जिलाधिकारी और कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

IAS बनने के बाद अंकित खंडेलवाल की पहली तैनाती मुरादाबाद में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के तौर पर हुई. उन्होंने 27 अप्रैल 2018 को यह जिम्मेदारी संभाली और करीब डेढ़ साल बाद मेरठ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हुए.

इसके बाद 22 अगस्त 2020 को उन्हें गौतम बुद्ध नगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली. यहां करीब छह महीने काम करने के बाद 2 मार्च 2021 को उनका तबादला अलीगढ़ कर दिया गया, जहां उन्होंने चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) के तौर पर काम किया.

अलीगढ़ के बाद अंकित खंडेलवाल को आगरा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया. उन्होंने 21 फरवरी 2023 को नगर आयुक्त का पद संभाला और 4 मई 2026 तक इस जिम्मेदारी पर रहे. इसके बाद उनकी नई तैनाती संभल के जिलाधिकारी और कलेक्टर के तौर पर हुई. उन्होंने 5 मई 2026 को संभल DM का पद संभाला.

मई 2026 से अंकित खंडेलवाल संभल के जिलाधिकारी और कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. प्रशासनिक जिम्मेदारियों के दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों में काम किया है. मुरादाबाद से शुरू हुआ उनका प्रशासनिक सफर मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और आगरा से होते हुए संभल तक पहुंचा है. 

ADVERTISEMENT