चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं. वे सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत रहे. चरणजीत सिंह चन्नी पंजब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री रहे हैं. 15 मार्च 1963 को चमकौर साहिब में जन्मे चन्नी ने कानून की पढ़ाई (LLB) के साथ MBA और राजनीति विज्ञान में पीएचडी (PhD) की डिग्री प्राप्त की है. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में खरड़ नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में हुई थी. इसके बाद वे चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार (2007, 2012 और 2017) विधायक चुने गए. अपने लंबे राजनीतिक सफर में वे पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (2015-2016) और अमरिंदर सिंह कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे. वर्ष 2024 के आम चुनाव में वे जालंधर सीट से जीतकर 18वीं लोकसभा के सदस्य बने.

ADVERTISEMENT