जयवर्धन सिंह (Jayvardhan Singh) मध्य प्रदेश की राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं. उनका जन्म 9 जुलाई 1986 को हुआ था. उन्होंने देहरादून के दून स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की.
जयवर्धन सिंह ने साल 2013 में पहली बार राघौगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद 2018 और 2023 में भी इसी सीट से विधायक चुने गए. कमलनाथ सरकार में 29 दिसंबर 2018 से 20 मार्च 2020 तक उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली. वह मध्य प्रदेश विधानसभा के तीन बार के सदस्य हैं. साल 2015 में उनका विवाह बिहार के डुमरिया राजघराने की श्रीजम्या शाही से हुआ था.
ADVERTISEMENT
