22 जून 1974 को मद्रास (अब चेन्नई), तमिलनाडु में जन्में जोसेफ विजय चंद्रशेखर को फिल्मी बैकग्राउंड वाली फैमिली मिली. पिता एसए चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक हैं और मां शोभा चंद्रशेखर एक पार्श्व गायिका हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा चेन्नई के फातिमा स्कूल और बाललोक मैट्रिकुलेशन स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने चेन्नई के प्रतिष्ठित लोयोला कॉलेज (Loyola College) में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया, लेकिन अभिनय में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी. विजय ने 25 अगस्त 1999 को संगीता सोर्नालिंगम से शादी की, जो लंदन के एक श्रीलंकाई तमिल व्यवसायी की बेटी हैं. उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा, जिसका नाम जेसन संजय है (जन्म 2000) और एक बेटी, जिसका नाम दिव्या साशा है (जन्म 2005). 

फिल्मी करियर (Film Career): विजय ने 1980 के दशक में बाल कलाकार के रूप में काम शुरू किया था. बतौर मुख्य अभिनेता उन्होंने 1992 में फिल्म 'नालैया थीरपू' से डेब्यू किया. उन्होंने घिल्ली, तुपाकी, मर्सल, सरकार और मास्टर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर खुद को तमिल सिनेमा का सबसे महंगा और लोकप्रिय 'सुपरस्टार' स्थापित किया. उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (2026) है. 

राजनैतिक करियर (Political Career): फरवरी 2024 में विजय ने अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति में आने की घोषणा की और अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) की स्थापना की. वर्ष 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं. द्रमुक (DMK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दशकों पुराने एकाधिकार को तोड़ते हुए विजय ने कांग्रेस व अन्य दलों के गठबंधन के साथ 10 मई 2026 को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. 

ADVERTISEMENT