
पवन खेड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के एक वरिष्ठ नेता, रणनीतिकार और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वर्तमान में वे कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया और प्रचार विंग (Media and Publicity Department) के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 31 जुलाई 1968 में दिल्ली में जन्में पवन खेड़ा ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में की थी.
दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद 21 साल की उम्र में एक युवा नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया. लगभग एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव (Political Secretary) और विशेष कार्याधिकारी (OSD) रहे.
दिल्ली सरकार के बैकस्टेज प्रबंधन और मीडिया समन्वय में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती थी. शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान उन्होंने दिल्ली के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में गहरी पकड़ बनाई.
राष्ट्रीय भूमिका और सांगठनिक जिम्मेदारी
शीला दीक्षित के निधन के बाद वे पूरी तरह से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए. अपनी तार्किक और आक्रामक शैली के कारण उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया. वे टीवी बहसों और प्रेस वार्ताओं में पार्टी का रुख मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं.
फरवरी 2025 में, कांग्रेस ने उन्हें चुनाव आयोग की गतिविधियों की निगरानी के लिए गठित 'इम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप ऑफ लीडर्स एंड एक्सपर्ट्स' (EAGLE) का सदस्य भी नियुक्त किया. इनकी पत्नी डॉ. कोटा नीलिमा हैं (Pawan Khera wife).
ADVERTISEMENT
No Posts yet
