सौरव दास ओडिशा के रहने वाले एक स्वतंत्र खोजी पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून (Law) और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. कोर्ट में प्रैक्टिस करने के बजाय उन्होंने 2017 से सूचना के अधिकार (RTI) के जरिए सरकारी रिकॉर्ड्स और नीतियों पर काम करना शुरू किया.

इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में वे 'द कारवां' मैग्जीन से जुड़े, जहां उन्होंने न्यायपालिका और सरकार के कामकाज पर रिपोर्ट्स और कवर स्टोरीज़ लिखीं. पत्रकारिता के अलावा वे सामाजिक और नागरिक आंदोलनों से भी जुड़े रहे हैं. नवंबर 2025 में उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक नागरिक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था.

सौरव दास 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नाम के डिजिटल और सटायरिकल छात्र आंदोलन के मुख्य प्रवक्ता भी हैं. नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन में उन्होंने युवाओं की ओर से सरकार और मंत्रियों के साथ बातचीत में प्रतिनिधित्व किया है.

ADVERTISEMENT