शहजाद पूनावाला भारतीय राजनीति का एक चर्चित और आक्रामक चेहरा हैं. पेशेवर वकील और पुणे यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) ग्रेजुएट शहजाद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2008 में कांग्रेस पार्टी से की थी. वे महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव पद तक पहुंचे और गांधी-वाड्रा परिवार के करीब रहे, लेकिन 2017 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी.

इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. बीजेपी में रहते हुए वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली बीजेपी आईटी/सोशल मीडिया सेल के इंचार्ज बने. अपनी 'राष्ट्रवादी मुस्लिम' पहचान और टीवी डिबेट्स में अपनी फायरब्राउंड शैली के लिए पहचाने जाने वाले शहजाद ने हमेशा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की वकालत की. उन्होंने खुद को "धर्म से इस्लाम, संस्कृति से हिंदू और विचारधारा से भारतीय" के रूप में पेश किया.

व्यक्तिगत जीवन में, उनके बड़े भाई तहसीन पूनावाला भी राजनीतिक विश्लेषक हैं. अलग-अलग विचारधाराओं के चलते दोनों भाइयों के पारिवारिक रिश्तों में दूरी आ गई. लगभग 7-8 वर्षों तक बीजेपी के प्रमुख मीडिया चेहरों में शामिल रहने के बाद, जुलाई 2026 में सोशल मीडिया बायो से पार्टी का टैग हटाकर वे एक बार फिर देश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गए हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  31 जुलाई 2026 को शहजाद ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'लाइफलांग फॉलोअर' बताया है और सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने का संकेत दिया है.

ADVERTISEMENT

No Posts yet

होम