दिल्ली का गुफा वाला मंदिर, जहां होता है मां वैष्णो देवी की भक्ति का अनोखा अनुभव
यह मंदिर पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित है. मंदिर का निर्माण 1987 में हुआ था और तब से यह श्रद्धालुओं के बीच एक लोकप्रिय तीर्थस्थल बन गया है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में छतरपुर मंदिर, कालका जी मंदिर के अलावा एक अनोखा मंदिर है, जिसे "गुफा वाला मंदिर" के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित है. यहां माता का दर्शन पिंडी के रूप में होता है. वैसे तो साल के प्रतिदिन इस मंदिर में भक्त लोग आते रहते हैं. लेकिन नवरात्र के दिनों में इस मंदिर की महत्ता बढ़ जाती है. दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर, कालका जी मंदिर के बारे में तो सभी लोग जानते हैं लेकिन इस मंदिर के बारे में कम लोग ही जानते हैं. चलिए आज हम इस मंदिर से जुड़ी सभी विशेषताओं को जानते हैं.