भारत का सबसे विशाल किला है राजस्थान का चित्तौड़गढ़ किला, ट्रिप पर जाने से पहले जान लें ये बातें!
अगर आप राजस्थान ट्रिप पर गए हैं और यहां के ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप चित्तौड़गढ़ किला देखने जरूर जाएं. तो आइए आज हम आपको इस किले से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में बताते हैं.
ADVERTISEMENT

700 एकड़ और लगभग 13 किलोमीटर में फैले हुए इस चित्तौड़गढ़ के किले को भारत का सबसे विशाल और खूबसूरत दिखने वाला किला माना गया है. बता दें, चित्तौड़गढ़ में यह किला बेराच नदी के किनारे और अरावली पर्वत शिखर पर सतह से करीब 180 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है. राजस्थान में स्थित यह किला 7वीं शताब्दी का है और बेहद प्रसिद्ध है. इस किले को घूमने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. अगर आप भी राजस्थान ट्रिप पर गए हैं और यहां के ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप चित्तौड़गढ़ किला देखने जरूर जाएं. तो आइए आज हम आपको इस किले से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में बताते हैं.