1st October Rules Change: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे TV-AC और फ्रिज, SBI ग्राहकों और LPG यूजर्स को भी लगेगा झटका
1st October Rules Change: 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के नए दामों, बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य होने और ओटीपी-आधारित डिलीवरी के साथ-साथ एसबीआई एटीएम निकासी शुल्क में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.
ADVERTISEMENT

1ेst October Rules Change
1st October Rules Change: सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही कल यानी 1 अक्टूबर से आम आदमी की जिंदगी और बजट में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं. महीने की पहली तारीख से रसोई गैस से लेकर बैंक से पैसे निकालने और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी तक, कई चीजें बदलने वाली हैं. त्योहारी सीजन से ठीक पहले होने जा रहे इन बदलावों का सीधा असर हर परिवार की जेब पर पड़ेगा.
